सर्पदंश दिवस पर अनुमंडल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
चक्रधरपुर, सितम्बर 20 -- चक्रधरपुर। अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार को अनुमंडल अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आम लोगों को सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार तथा समय पर चिकित्सकीय उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय पीड़ित को शांत रखते हुए उसे यथाशीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाना चाहिए। सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक, ओझा-गुणी अथवा घरेलू उपचार में समय न गंवाने तथा चिकित्सकीय सलाह के बिना किसी प्रकार की दवा देने से बचने की अपील की गई। लोगों को यह भी बताया गया कि सर्पदंश की स्थिति में प्रभावित अंग को कम से कम हिलाने-डुलाने का प्रयास किया जाए और पीड़ित को सुरक्षित रूप से तत्काल स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जाए। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.