कोडरमा, जून 19 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। बरसात के मौसम में प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। खेतों, बगीचों और घरों के आसपास सांपों के निकलने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता है। कृषि कार्य और अन्य दैनिक गतिविधियों के दौरान लोग अनजाने में सांपों के संपर्क में आ जाते हैं, जिससे सर्पदंश की घटनाएं सामने आती हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर में सर्पदंश के उपचार के लिए एंटी वेनम की उपलब्धता रहती है। इसके बावजूद जागरूकता की कमी और अंधविश्वास के कारण कई मरीज समय पर उचित इलाज नहीं प्राप्त कर पाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कुछ लोग सर्पदंश के बाद अस्पताल जाने के बजाय झाड़-फूंक और पारंपरिक तरीकों का सहारा लेते हैं, जिससे मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है。 यह भी पढ़ें- मानसून आते ही बढ़ा सर्पदंश का खतरास्वास...