सराईकेला, सितम्बर 3 -- सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ईचागढ़ प्रखंड के टीकर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मानव वन्य जीव संघर्ष (एचडब्ल्यूसी) के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच संबंधी एनएएलएसए योजना, 2025 के तहत आयोजित हुई। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मानव-वन्यजीव संघर्ष से उत्पन्न होने वाली गंभीर परिस्थितियों, उपलब्ध विधिक सहायता, पीड़ितों के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इसके साथ ही, जिले में वर्तमान समय में हो रही भारी वर्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में सर्पदंश की घटनाओं से बचाव, सावधानियों, क्या करें और क्या न करें पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते जिला विधिक सेवा प्राधिकार ...