सर्पदंश के गत माह इमरजेंसी वार्ड में 33 मरीज भर्ती, 13 मरे
सीवान, अगस्त 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। बारिश का मौसम शुरू होते ही जिले में सर्पदंश के मामले बढ़ने लगे हैं। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इन दिनों सांप के काटने से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। जुलाई महीने में सर्पदंश के कुल 33 मरीज सदर अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें इलाज के दौरान 13 मरीजों की मौत हो गई, जबकि अन्य मरीजों का उपचार किया गया। अस्पताल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में सर्पदंश के 33 मरीजों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया था। मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। हालांकि, कई मरीजों की स्थिति गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सर्पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.