अररिया, अप्रैल 28 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड के दो अलग-अलग गांव में बीते रात एक किशोरी सहित एक बालक सर्पदंश की शिकार हो गई। पीड़ितों का ईलाज पलासी सीएचसी में कराया गया। पीड़ितों में धनगामा की चांदनी कुमारी, रामनगर गांव के प्रिंस कुमार शामिल हैं। इस बात की जानकारी प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने देते हुए बताया कि उक्त पीड़ितों का ईलाज सीएचसी पलासी में होने के बाद फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...