उरई, जुलाई 8 -- उरई। संवाददाता सर्पदंश का शिकार गंभीर हालत में लाए युवक को मेडिकल कॉलेज जालौन में चिकित्सकों की टीम ने अथक प्रयास करते हुए 30 एंटी वेनम इंजेक्शन लगा कर उसकी जान बचाई। पूरे बुंदेलखंड में पहली बार सर्प दंश पीड़ित किसी व्यक्ति को 30 एंटी वेनम इंजेक्शन देकर उसकी जान बचाई गई है।सर्पदंश से ग्रसित 19 वर्षीय नवयुवक सचिन निवासी कालपी को 4 जुलाई की सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के आकस्मिक विभाग में गम्भीर हालत में भर्ती कराया गया था। आकस्मिक विभाग में चिकित्सकों के अनुसार नवयुवक को न्यूरोटॉस्सिक सांप ने काटा था जिससे उसे सांस लेने एवं आंखें खोलने में परेशानी हो रही थी। यह भी पढ़ें- यूपी: हर PHC के लिए आदेश जारी, सांप के डंसने से होने वाली मौतों को लेकर बड़ा फैसला आकस्मिक विभाग के चिकित्सकों ने तत्काल रोगी को इंटव्यूबेट कर आईसीयू में ...