अमरोहा, जनवरी 24 -- आसमान में शनिवार की सुबह घने बादल छाए रहे। जिससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सर्द हवाओं के चलते ठंड में इजाफा हुआ तो लोग ठिठुरते दिखाई दिए। मौसम के बदले मिजाज का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने के कारण लोग घरों में दुबके नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही कम रही। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते दिखे। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बादलों की मौजूदगी और पछुआ हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में भी ठंड का असर बने रहने की संभावना जताई जा रही है। ठंड बढ़ने पर सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवार लोगों को हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों की मुश्किलें बढ़ी। 14 क...