लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद सर्द हवा ने शहर को फिर से ठिठुरा दिया। सुबह एक ओर हवा तेज थी तो ऊपरी क्षोभमंडल पर कोहरे ने धूप को रोके रखा था। बाद में धूप निकली लेकिन 15 से 20 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ भारी पड़ रही थी। दिन का तापमान 3.4 डिग्री लुढ़क गया। यह 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद पीछे एक खाली स्थान छूट गया है। इसे उत्तर पश्चिमी हवा तेजी से भर रही है। इस वजह से हवा की गति काफी तेज है। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हुई है और उसी ओर होकर ये हवा आ रही है। इस वजह से गलन बढ़ रही है। यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा। साथ ही सुबह मध्यम से घना कोहरा होने की मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। यह कोहरा सुबह कुछ देर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.