बिजनौर, जनवरी 6 -- जनपद में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह के समय हालात ऐसे रहे कि आसमान से ओस की बूंदें बरसती महसूस हुईं और चारों ओर धुंध की चादर छाई रही। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़कों पर चल रहे वाहनों को दिन में ही लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सीजन का सबसे कम तापमान रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आर्द्रता सुबह के समय 92 प्रतिशत और दोपहर बाद 48 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिक नमी के कारण ठंड का असर और भी तीखा महसूस किया गया। सुबह के समय शहर के मुख्य मार्गों, हाईवे और ग्रामीण इलाकों में कोहरा इतना घना था कि सामने से आ रहे वाहन आखिरी समय में दिखाई दे रहे थे। एनए...