गिरडीह, दिसम्बर 26 -- गिरिडीह। गुरुवार को ठंड अपने असली रुप में दिखी। इस वजह से सर्द हवाएं पूरे दिन कंपकंपी छुड़ाती रहीं। सुबह और शाम के समय घने कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ी रही। शीतलहर के कारण दोपहर में धूप कमजोर पड़ी रही। इससे ठंड और अधिक महसूस होती रही। लोग दिनभर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर रहे। गुरुवार को सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इस दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। भीषण ठंड से बचने को लोग गर्म कपड़े व अलाव का सहारा लेते रहे। इधर कोहरे और भीषण ठंड के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। अस्पतालों में लगातार मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। डॉक्टर भी लोगों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...