कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में सर्द हवा चलने के कारण रविवार को लोगों को कनकनी का एहसास कराया। रविवार को कोडरमा का न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान करीब 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहने वाली हवा भी हड्डी को छेदती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। यह सिलसिला कुछ दिन जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में स्थिति में बदलाव की उम्मीद नहीं है। सर्द हवा में आज से कुछ कमी आने की उम्मीद है। इस बीच बारिश की संभावना नहीं है। मौसम में क्यों हो रहा बदलाव : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक नये पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी है। इसके चलते एक बार फिर मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। फिर तापमान नीचे आएगा और ठंड का अहसास होगा। वैज्ञानिकों ने बत...