हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। मंगलवार की सुबह भीषण कोहरे के साथ हुई। सर्द हवाएं भी बहती रही। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। दिन में हल्की-फुल्की धूप भी निकली, लेकिन उसका ज्यादा असर नहीं हुआ। लोग अलावों के सहारे सर्दी से बचने की जद्दोजहद करते रहे। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे और ट्रेनों की आवाजाही भी बुरी तरह से प्रभावित हुई। राठ क्षेत्र में सर्दी के मौसम में खेत में पानी लगाने गए पूर्व प्रधान के भाई किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। उधर, सर्दी के प्रकोप को देखते हुए तीन दिन के लिए जनपद भर के जूनियर स्तर तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। न्यूनतम तापमान 8.02 व अधिकतम 17.06 डिग्री रिकार्ड किया गया। बढ़ती सर्दी ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.