आगरा, जनवरी 6 -- जनपद में इन दिनों सर्दी का सितम अपने चरम पर है और हड्डी कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार की सुबह भी जब लोग सो कर उठे तो बाहर घना कोहरा और तेज गलन उनका इंतजार कर रही थी जिसके कारण मजबूरन सभी को अपने घरों के अंदर ही कैद रहना पड़ा। ठिठुरन इतनी ज्यादा थी कि लोग रजाई से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे और बस सूरज निकलने का इंतजार कर रहे थे। इस कड़ाके की ठंड ने लोगों की रोजाना की दिनचर्या को भी पूरी तरह से गड़बड़ा दिया है और लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे थे। हालांकि दोपहर के वक्त लोगों को थोड़ी राहत मिली जब सूर्य देवता ने दर्शन दिए और मौसम में हल्की गर्माहट आई। धूप खिलते ही लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई और वे फटाफट अपने रुके हुए काम निपटाने के लिए घरों से बाहर निकले। बाजारों में ...