उन्नाव, जनवरी 2 -- शटर पर लटका ताला, ठंडी हवाओं में सन्नाटा और खुले में बैठते किसान....धान बेचने आए मेहनतकश किसानों की उम्मीदें भी इस भीषण सर्दी में ठिठुर रही हैं। फसल उनके हाथों में, संघर्ष उनके चेहरे पर, लेकिन अलाव, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की कमी ने उनके सपनों पर ठंडी छांव डाल दी है। यह दृश्य सिर्फ केंद्र की वीरानी नहीं बल्कि किसानों की मेहनत और मौसम के सामने उनके अनकहे संघर्ष की कहानी है। पेश है रिपोर्ट उन्नाव। मौसम के बिगड़े मिजाज ने क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा बिखेर दिया है। किसान घरों से निकल कर केन्द्रों की दूरी तय करने से कतरा रहे है। 40 क्रय केन्द्रों में सब जगह से किसानों की संख्या पूरी तरह से नदारद है। कुद केन्द्रों पर एक दो किसानों की मौजूदगी की बात छोड़ दी जाए तो अधिकांश में किसानों नामौजूदगी दिखी। वैसे तो एक नवंबर से शुरू धान खरीद...