एटा, मई 1 -- सर्द-गरम मौसम रहने से अस्थमा की बीमारी बढ़ रही है। मेडिकल कालेज की टीबीसीडी ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 100 मरीज उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को टीबीसीडी ओपीडी में मौजूद डा. धीरज ने बताया कि नियमित रूप से अस्थमा के मरीज ओपीडी में बने रहते हैं। वर्तमान में 50 से 100 मरीज प्रतिदिन उपचार लेने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्थमा श्वसन मार्ग की एक दीर्घकालिक, लाइलाज सूजन संबंधी बीमारी है, जिसके कारण सूजन, बलगम का उत्पादन और मांसपेशियों में अकड़न होती है। इससे घरघराहट, खांसी और सांस लेने में कठिनाई होती है। यह जीवन भर रह सकती है। दवा से इसका प्रबंधन किया जा सकता है। एलर्जी, धूम्रपान, व्यायाम और संक्रमण इसके कारणों में शामिल हैं। गंभीर मामलों में अनुपचारित रहने पर श्वसन मार्ग में स्थायी परिवर्तन, मृत्यु भी हो सकती ह...