एटा, अप्रैल 7 -- सर्द-गरम मौसम में लोगों की सांख उखड़ने लगी है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होने पर मरीज मेडिकल कालेज में उपचार लेने को पहुंच रहे हैं। मंगलवार को टीबीसीडी ओपीडी में करीब 100 मरीज सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से पहुंचे। मंगलवार को ओपीडी में मौजूद रहे डा. अंजलि ने बताया कि आजकल ओपीडी में सर्वाधिक मरीज सांस फूलने के आ रहे है। इसकी वजह से महिला-पुरुषों को थोड़ा चलने-फिरने में ही सांस तेज चलने लगती है। इससे उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। मरीजों को यह दिक्कत सर्द-गरम मौसम की वजह से हो रही है। कमजोर इम्युनिटी के लोगों को मौसम का बदलाव परेशान करता है। इस कारण उनको सांस संबंधी दिक्कत होने लगती है। वर्तमान में इस तरह के मरीज 100 से अधिक आ रहे हैं। इसके अलावा ओपीडी में फेफड़ों में संक्रमण, संभावित क्षयरोगी सहित अन्य मरीज ...