बरेली, दिसम्बर 12 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। वंचितों को सर्दी से बचाने के लिए जिले में कंबलों का वितरण शुरू हो गया है। अभी तक सभी तहसीलों में 6185 कंबल वितरण के लिए आ चुके हैं। सभी तहसीलों को अलाव जलाने के लिए भी 50-50 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। दिसंबर का महीना लगभग आधा बीतने वाला है। सर्दी भी अब अपने रंग में आने लगी है। गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए जिला प्रशासन तैयार है। प्रशासन ने मांग के अनुरूप करीब 6185 कंबल मंगवाए हैं। इसमें बरेली सदर में 2000, जबकि बहेड़ी, आंवला, नवाबगंज, फरीदपुर और मीरगंज में 837-837 कंबल भेजे गए हैं। आगे तहसीलों की मांग के अनुसार और भी कंबल मंगाए जाएंगे। एडीएम एफ/आर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि पात्रों को ससमय कंबल वितरित किए जाएं। साथ ही वितरण की डिटेल राहत आपदा पोर...