कन्नौज, दिसम्बर 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड अंतर्गत भगवंतपुर ग्रामसभा की गोशाला में शनिवार को गौसेवा का भावपूर्ण आयोजन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना गौरक्षा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक एवं गौसेवक रंजीत पांडेय अपनी टीम के साथ दोपहर 12 बजे गोशाला पहुंचे। उन्होंने सर्दी से गौमाता की रक्षा के लिए कई झूल उड़ाए, गोमाताओं को माला पहनाकर केले खिलाए तथा गोशाला के केयरटेकरों की प्रशंसा की। माल्यार्पण कर उन्होंने कहा कि इनके अथक प्रयासों से ही गोशाला में गायों की स्थिति उत्तम बनी हुई है तथा ये सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर गल्ला व्यापारी पप्पू चौहान ने 25 झूल तथा आढ़ती गौतम बाबू दुबे ने 10 झूल व दो बोरा धान गोमाता के चारे के लिए दान स्वरूप प्रदान किया। इस मौके पर जिला संयोजक अंशू सक्सेना, कृष्णा पांडेय, शानू राठौर, जय पंडित, वासू ...