रामपुर, जनवरी 4 -- रामपुर। कड़ाके की सर्दी से जनपद वासियों को रविवार की सुबह राहत मिली है। सुबह घना कोहरा होने के बाद धूप निकल आई।रविवार को सुबह से सड़कों पर कोहरा छाया। ऐसे में लोग सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं। सर्दी का असर आम जनमानस के जीवन पर तो पड़ ही रहा है, इससे बाजार में कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। सर्दी की वजह से पूरा दिन दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं मगर ग्राहक कम ही पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सर्दी का असर है कि गर्म कपड़ों की मांग पहले से अधिक हो गई है। बाजार में महिलाएं गर्म कपड़ों की खूब खरीदारी कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.