उरई, दिसम्बर 21 -- उरई। जिले में लगातार बढ़ रहे सर्दी के प्रकोप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में प्रशासन ने फसलों एवं पशुधन के बचाव के एडवाइजरी जारी की है जिससे नुकसान से बचा जा सके। दिसंबर माह बीतने को है ऐसे में लगातार सर्दी और कोहरे का असर बढ़ रहा है। इसको देखते हुए फसलों में भी पाला पड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि शीत लहर और पाला फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं और खरीफ की फसलों की वृद्धि कम हो जाती है, पत्तियां जल जाती है जिससे उनमें सफेद रतुआ पछेती सुषार आदि रोग उत्पन्न होते हैं। इसके लिए उपचारात्मक उपाय अपनाएं। बेहतर जड़ विकास को सक्रिय करने के लिए बोडों मिश्रण या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड, फास्फोरस और पोटेशियम का छिड़काव करें। शीतलहर के दौरान जहां भी संभव हो,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.