हापुड़, दिसम्बर 4 -- गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। ऐसे में दिल को थोड़ा संभाल कर रखने की जरूरत है। सर्दी बढ़ने के साथ हृदयाघात के मामले बढ़ने लगे हैं। 40 साल से अधिक उम्र के कई लोगों को हार्टअटैक जैसी समस्या देखने को मिली है जबकि 40 साल से कम के युवा भी हृदयाघात के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र के सरकारी अस्पताल और निजी चिकित्सकों के यहां ऐसे मरीजों की भरमार है। इस सीजन में युवा वर्ग के प्रतिदन आठ से 10 मरीज सामने आ रहे हैं। कुछ वर्षों पहले तक अधिक मोटा अथवा उम्रदराज के लोगों में हृदयाघात की समस्या देखने को मिलती थी। लेकिन अनियमित दिनचर्या और खान-पान बिगड़ने के कारण यह बीमारी हर तबके के लोगों में बढ़ गई है। सर्दी में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है जो कि हार्टअटैक का का कारण बन सकता है। वहीं क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.