आगरा, दिसम्बर 22 -- कासगंज से लखनऊ के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा बीते वर्ष बस सेवा को शुरू किया गया था। शुरू में तो निगम की बस को लखनऊ तक के लिए सवारियां मिली, लेकिन अब लोड फैक्टर में गिरावट मिलने पर बस सेवा को निगम के अधिकारियों ने बंद कर दिया है। अब कासगंज से लखनऊ के लिए यात्री सिर्फ रेल के सहारे ही यात्रा करेंगे। कासगंज से लखनऊ के लिए उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम द्वारा बीते दिनों एक बस का संचालन शुरू किया था। इस बस सेवा का शुभारंभ सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर किया था। शुरू में तो कासगंज से लखनऊ तक के लिए बस के लिए सवारियों मिली थी, लेकिन एक दम यात्रियों की संख्या में गिरावट आने के कारण बस संचालन में लोड फैक्टर गिरने लगने। इस रूट पर यात्रियों की संख्या उम्मीद से बहुत कम हो गई। बस की सीटें खाली रहती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.