कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर। पूर्व विधायक अजय कपूर ने कड़ाके की ठंड में बर्रा दो पानी टंकी के पास गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल बांटे। सर्दी में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर कोई 600 जरूरतमंदों कंबल बांटे गए। अजय कपूर ने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है। कहा कि यह अभियान अभी जारी रहेगा। यहां यशपाल सिंह सचान गुरु, सुधीर यादव, अनिल यादव, सुनील यादव ओमेंद्र सोनी, शीलू गुप्ता, सुरेश यादव, रिंकू गुप्ता, सतीश, अजय मुखर्जी, अशोक मिश्र भूटानी, शुभम राठौर, सौरभ कन्नौजिया, सुरेंद्र बिहारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.