कानपुर, दिसम्बर 27 -- कानपुर देहात। जिले में हो रही कड़ाके की सर्दी व शीतलहर कहर बरपा रही है। सर्दी जनित बीमारियों की चपेट में आकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। शनिवार सुबह फत्तेपुर मूसानगर के एक और बुजुर्ग की सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। जब तक परिजन उनको उपचार के लिए ले जाने की तैयारी करते, उन्होंने घर पर ही दम तोड़ दिया। इनके सहित सर्दी व सीने में दर्द से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है । जनपद में सर्द मौसम में हार्टअटैक के साथ ब्रेनस्ट्रोक का भी खतरा बढ़ रहा है। शनिवार सुबह फत्तेपुर मूसानगर के 65 वर्षीय बदलू मास्टर की अचानक तेज सर्दी लगने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने घर पर ही दम तोड़ दिया। पिता की मौत से उनके पुत्र जावेद व मोटी बिलख उठे। उनके भाई शमशुल ने सर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.