कन्नौज, दिसम्बर 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सर्दी के बढ़ते प्रकोप के साथ अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। डॉक्टर के पहुंचने पर मरीजों की भीड़ और बढ़ जाती है। प्रतिदिन ओपीडी में ढाई सौ से तीन सौ मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल इंफेक्शन, खुजली तथा सांस संबंधी रोगों के मरीज अधिक हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.रवि तिवारी तथा आयुष चिकित्सक डॉ.अभिषेक बाजपेयी अपने-अपने चेंबर में मरीजों से घिरे रहते हैं। चिकित्सकों ने लोगों से सर्दी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.