उरई, दिसम्बर 14 -- उरई। दिनों दिन बढ़ रही सर्दी में त्वचा, लिवर, श्वास के रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को अस्पतालों में मरीजों की इलाज के लिए भारी भीड़ उमड़ी। जांच के बाद 1792 मरीजों को इलाज मिला। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीके भिटौरिया के निर्देशन में जनपद के 33 ग्रामीण तथा 7 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। यहां 49 चिकित्सको तथा 140 पैरामेडिकल स्टाफ ने 834 पुरूषो तथा 715 महिलाओं तथा 243 बच्चों सहित 1,792 रोगियों का परीक्षण किया। अस्पतालों में बुखार के मिले सस्पेक्ट 22 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच तथा 12 हेपेटाइटिस की जांच की गई। 37 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण और 44 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। गंभीर मिले 6 रोगियों को उपचार के लिए उच्च ...