बरेली, जनवरी 7 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शीतलहर व कड़ाके की सर्दी के कारण जिले में बिजली की खपत में अचानक वृद्धि हुई है। तीन दिन से लगातार जिले में बिजली की खपत में वृद्धि हो रही है। अचानक हुई वृद्धि के कारण लोकल फॉल्ट, ट्रिपिंग की शिकायतें भी बढ़ गई हैं। बुधवार को कटरा चांद खां, आजाद नगर, नवादा शेखान, राजनगर, पुराना शहर, रोहिली टोला, सुभाष नगर, बाकरगंज, हरुनगला, सनराइज इंक्लेव, ट्रांसपोर्ट नगर, गुलाब नगर, इज्जतनगर, सीबीगंज समेत कई इलाकों में लोकल फॉल्ट व ट्रिपिंग के कारण बिजली कटौती लोगों को झेलनी पड़ी। हेल्प डेस्क पर भी रोज की तुलना में लोकल फॉल्ट की शिकायतें अधिक पहुंची। बीते पांच दिन पहले जिले में हो रही 400 से 450 मेगावाट की खपत अचानक से 550 मेगावाट के करीब पहुंच गई। वहीं बुधवार को कई जगहों पर अनुरक्षण कार्य व आरडीएसएस योजना के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.