गंगापार, मार्च 7 -- मौसम में बदलाव के साथ दिन में गर्मी और रात में बढ़ रही ठंड का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। पिछले कई दिनों से सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस के साथ हृदय रोग के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को अस्पताल में इलाज कराने वालों की संख्या लगभग 260 के आसपास रही, जिनमें सर्दी-जुकाम, बुखार, सांस और हृदय रोग के मरीज अधिक रहे। रामनगर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बदलते मौसम को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि एहतियात न बरतने पर सर्दी-जुकाम के साथ बुखार का खतरा बना रहेगा। सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपक तिवारी, डॉ. विजय प्रकाश त्यागी और रीता द्विवेदी ने बताया कि बुजुर्ग और बच्चों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। शाम के समय बढ़ने वाली ठंड से बचाव जरूर...