फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 21 -- फर्रुखाबाद। कड़ाके की सर्दी को देखते हुये स्कूलों की छुट्टी दो दिन और बढ़ा दी गयी है जिससे कि बच्चों को क ोई दिक्कत न हो सके। मौसम विभाग की ओर से जो पूर्व में चेतावनी जारी की गयी थी उसको देखते ही पहले ही दो दिन की छुट्टियां की गयीं थीं। मौसम मे कोई सुधार नही हुआ है। सर्दी और बढ़ गयी है। ऐसे में जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों की छुट्टियां दो दिन के लिए और बढ़ा दी गयी हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि सभी बोर्ड के नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित विद्यालय 22 और 23 दिसंबर को बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी नियमित विद्यालय में उपस्थित रहकर एसआईआर व विभागीय कार्यो ओर उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशोंं का अनुपालन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान...