उरई, जनवरी 27 -- उरई। दो दिन अवकाश के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की इलाज को भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। सुबह से ओपीडी में पर्चा काउंटर, दवा काउंटर के साथ डॉक्टर के चेंबर के बाहर मरीजों की लगाई लगी रही। अभी तक सर्दी के सीजन में मरीजों का पहली बार रिकॉर्ड टूटा और 1469 मरीजों को जांच के बाद इलाज मिला। वहीं सर्दी खांसी जुकाम, बुखार के मरीजों की भरमार रही। बारिश के बाद सर्दी ने और जोर पकड़ा है। सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने से वातावरण में हो रही ठंडक ने मुसीबत बढ़ा दी है। सर्दी बढ़ने से लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। रविवार और गणतंत्र दिवस के 2 दिन अवकाश के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से मरीजों की कतारें लगी रहीं। ओपीडी के पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की लंबी लाइन दिखाई दी। जबकि अल्ट्रासाउंड से लेकर सी...