कानपुर, जनवरी 7 -- कड़ाके की सर्दी के बीच दिल लगातार दगा दे रहा है। बुधवार को आठ और लोगों की मौत दिल संबंधी दिक्कतों के चलते हो गई। कार्डियोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, ओपीडी में 1038 व इमरजेंसी में 138 मरीज इलाज कराने पहुंचे। गंभीर हालत के कारण 59 मरीजों को भर्ती किया। निदेशक डॉ आरके वर्मा ने बताया कि बीपी, शुगर की दवा नियमित रूप से लें। दिल संबंधी दिक्कतों को कतई नजरअंदाज न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...