लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद लखीमपुर एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन-2 का तीसरा दिन भी खेल उत्साह और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। शहर के मेमोरियल मैदान और गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। खेल महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को हुए क्रिकेट, कबड्डी और हॉकी के मुकाबलों में जोश, अनुशासन और खेल भावना साफ दिखाई दी। मेमोरियल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबलों में टीमों ने आक्रामक और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया। बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली टीमों ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग से लेकर बालक वर्ग तक ख...