कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कड़ाके की सर्दी के बीच शनिवार को आठ लोगों की मौत दिल संबंधी अलग-अलग दिक्कतों के चलते हो गई। कॉर्डियोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, ओपीडी में 734 व इमरजेंसी में 125 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से 76 को भर्ती किया गया। वहीं हैलट में ब्रेन स्ट्रोक के 15 मरीजों को भर्ती किया गया। सर्दी के कारण लगातार तीसरे दिन ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी कम रही। डॉक्टरों ने दिल-दिमाग के मरीजों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...