नई दिल्ली, फरवरी 9 -- कड़ाके की ठंड से देश को जल्द ही राहत मिलने के आसार हैं। पूर्वानुमान है कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज की जा सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्य बारिश या बर्फबारी का सामना कर सकते हैं। फिलहाल, उत्तर समेत कई राज्यों को घने कोहरे से राहत की संभावनाएं कम हैं। इसके अलावा दक्षिण भारतीय राज्यों में भी कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।कहां बदलेगा तापमान उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस घट सकता है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी है। विभाग ने बताया है कि मध्य भारत में 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री से सेल्सियस की बढ़त देखी जा सकती है। पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान 2 से 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.