लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 22 -- लखीमपुर। कंपकंपाती सर्दी के बीच राहत की तलाश में रैन बसेरे पहुंचे जरूरतमंदों की हकीकत जानने खुद मैदान में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह उतरे। उन्होंने नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा संचालित रैन बसेरे का उन्होंने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी पड़ताल की। एडीएम ने आश्रय स्थल में ठहरे लोगों से सीधे संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और बिस्तर, कंबल व सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं पर फीडबैक लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सुविधाओं को लेकर अपनी बातें खुलकर रखीं। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने रैन बसेरे की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पालिका के ईओ संजय कुमार को सख्त निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। जरूरतमंदों को हर हाल में सुरक्षित, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.