औरैया, दिसम्बर 20 -- औरैया, संवाददाता। भीषण सर्दी के बीच दिबियापुर क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां सर्दी लगने से दो माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दिबियापुर निवासी राहुल की दो माह की पुत्री शुक्रवार देर रात अचानक सर्दी की चपेट में आ गई। परिजनों के अनुसार, रात में बच्ची की हालत अचानक बिगड़ने लगी। सांस लेने में दिक्कत और शरीर ठंडा पड़ने पर घरवालों ने आनन-फानन में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। डाक्टरों के अनुसार अत्यधिक ठंड छोटे बच्चों के लिए बेहद घातक हो सकती है। सर्दी के ...