बहराइच, दिसम्बर 31 -- बहराइच, संवाददाता। सर्दी के सितम में कोई कमी नहीं हो रही है। कोहरे के साथ हवाओं ने लोगों को हिला दिया। हालांकि अलग-अलग इलाकों में कोहरा कहीं कम तो कही अधिक रहा। लेकिन शाम चार बजे से चली पछुआ हवाओं ने लोगों को झकझोर दिया। दिन का तापमान 13 डिग्री तो रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सर्दी बढ़ेगी और दिन व रात के तापमान में कोई बड़ी अंतर नहीं आने वाला है। उधर नववर्ष पर खरीदारी को निकले लोग ठिठुरे रहे। कुछ इलाकों में सूरज दिखाई दिया इससे लोगों में धूप की उम्मीद जागी। लेकिन एक घंटे के अंदर कोहरे की चादर में छिप गया। हालांकि बाजारों की रौनक पर असर नहीं पड़ा। लोगों ने खूब खरीदारी की। उधर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों में सन्नाटा रहा। इमरजेंसी में जरूर भीड़ रही। अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.