बिजनौर, जनवरी 8 -- बिजनौर। जनपद में गुरुवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। तड़के से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में कोहरे की चादर छाई रही। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि, दोपहर होते-होते कोहरा छंट गया और तेज धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरूवार को सुबह-सुबह कोहरे के चलते हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर वाहन चालकों को खासा परेशान होना पड़ा। कई जगह वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी रही। नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाइक और साइकिल सवारों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और मफलरों का सहारा लिया। वहीं, सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.