बिजनौर, जनवरी 22 -- बिजनौर। जिले में सर्दी का असर एक बार फिर रात में तेज हो गया है। बीते दो दिनों में रात के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि दिन में निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी। मौसम विभाग बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। वहीं गुरुवार को को न्यूनतम तापमान और गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दिन आर्द्रता अधिकतम 92 प्रतिशत और न्यूनतम 58 प्रतिशत रही। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का अधिक अहसास हुआ। ठंडी रातों के बावजूद दिन में तेज धूप निकलने से आमजन को राहत मिली। धूप निकलने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई। लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.