बिजनौर, दिसम्बर 15 -- जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। रविवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही। वहीं बादल भी छाए रहे। धूप भी बेअसर दिखाई दी। सुबह करीब आठ बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही तापमान में लगातार आ रही गिरावट के कारण लोगों को सुबह-शाम तेज सर्दी का एहसास हुआ। दिसंबर की शुरुआत से ही जिले में मौसम ने करवट ले ली है। रात के तापमान में गिरावट के चलते ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिससे रात और अलसुबह लोगों की कंपकंपी छूट रही है। रविवार को भी सुबह सूर्यदेव के दर्शन देर से हुए। आसमान में बादल छाए रहे। जिसके चलते धूप कमजोर दिखाई दी। धूप में तेजी नहीं रही। शाम के समय एक बार फिर ठंड बढ़ गई। सुबह में आए कोहरे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.