बदायूं, जनवरी 8 -- बदायूं, संवाददाता। सर्दी का सितम जनमानस पर कहर ढाह रहा है। आसमान में बादलों को डेरा है और ऊपर से कोहरा छाया रहा है। कोहरा और बादलों के बीच शीतलहर चली है। जिससे तापमान में गिरावट आई। गलन भरी सर्दी ने जिले की कंपकंपी छुड़ा दी है। गलन भरी सर्दी के चलते अलाव का सहारा लिया तो घरों पर दुबके रहे। कोहरा की चादर के आगे यातायात प्रभावित रहा है। सर्दी से जन जीवन इतना बेहाल है और धूप निकलने का इंतजार किया है। बुधवार की सुबह भीषण सर्दी के बीच हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री रहा है। जिस पर जनमास बेहाल रहा और हर कोई कंपकंपा उठा है। भीषण कोहरा के साथ आसमान में दिनभर बादल छाये रहे हैं और शीतलहर के चलते गलन बन गई। लोग गर्म कपड़ों में दुबके रहे हैं। पूरा दिन गलन भरी सर्दी के बीच गुजरा है। घर हो या फिर प्रतिष...