बिजनौर, दिसम्बर 3 -- बिजनौर। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही जिले में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को सुबह ठंडी हवा ने गलन बढ़ा दी और लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास कराया। रात का पारा भी करीब नीचे लुढ़क गया। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को सुबह के समय ठिठुरन ज्यादा रही। लोग सुबह शाम घरों से निकलते ही गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। दोपहर में तेज धूप निकलने से राहत मिलती है, वहीं सुबह व शाम कंपकंपी छूटा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 4.5 डिग्री रहा था। इस तरह एक दिन में पारे में करीब 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि अगले...