अररिया, जनवरी 6 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में पिछले पांच दिनों से जारी शीतलहर के बीच सर्दी, खांसी, बुखार के साथ-साथ, हार्ट, स्ट्रोक, कोल्ड डायरिया आदि के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इन दिनों सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल इंफेक्शन के साथ कोल्ड डायरिया के ज्यादातर मरीज दिख रहे है। आगर जिला अस्पताल की बात करें तो यहां प्रतिदिन ओपीडी में दोनों शिफ्ट मिलाकर 500 से 600 मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल प्रशासन की मुताबिक इसमें करीब 55 से 60 फ़ीसदी मरीज मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बच्चे हो या बुजुर्ग हर लोगों में इन दिनों वायरल बीमारियों के लक्षण नजर आ रहे हैं। मंगलवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में कोल्ड डायरिया से पीड़ित मरीज भर्ती दिखे। इसके अलावा खासकर उम्र दराज लोगों में हार्ड, कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोक आदि की शिकायत बढ़ गई है। ब्...