अमरोहा, दिसम्बर 18 -- गजरौला, संवाददाता। बढ़ती सर्दी ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया रहा। बादल छाने की वजह से सूर्यदेव ने भी दिनभर दर्शन नहीं दिए। ठंडी हवा के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर के समय भी ठंड का असर कम नहीं हो सका। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, यातायात प्रभावित हुआ। आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ने पर लोग कंपकंपाते दिखाई दिए, जनजीवन प्रभावित रहा। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव तापते नजर आए जबकि बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई। ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दी। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता घटने पर वाहन चालकों को भी सावधानी बरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.