हरदोई, जनवरी 19 -- हरदोई। सोमवार को जिले में कोहरे का असर कम रहा और तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम खुला रहने से सड़कों पर यातायात सामान्य नजर आया। लगातार कई दिनों तक गलन और कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह की आद्रता 88 प्रतिशत और शाम को 77 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे सुबह-शाम की ठंड में भी कमी महसूस की गई। इस दौरान सर्द हवाएं भी मंद पड़ गईं। बीते दिनों जहां घना कोहरा और शीतलहर लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही थी, वहीं अब धूप निकलने से वातावरण में बदलाव साफ नजर आ रहा है। सुबह के समय हल्की ठंड जरूर रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने से लोग घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। म...