कन्नौज, जनवरी 3 -- कन्नौज, संवाददाता। नए साल के तीसरे दिन कोहरे और गलन से ठिठुरते लोग गर्म कपड़ों व अलाव से घिरे रहे। गलन भरी हवाएं सर्दी में और इजाफा करती रहीं। अगले कुछ दिन भीषण सर्दी पड़ने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा सात डिग्री पर पहुंच गया। शुक्रवार को कोहरा और बादलों के कारण धूप नहीं निकली थी। वैसे ही शनिवार को सुबह जब लोगों की आंख खुली तो चारों ओर घने बादल छाए नजर आए। पूरे दिन मौसम का मिज़ाज बेहद सख्त बना रहा। सूरज दिनभर बादलों और धुंध की ओट में छिपा रहा, जिससे ठंड और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कोहरा और धुंध छाई रही, जो दिन चढ़ने के बाद भी कम नहीं हुई। आसमान में लगातार बादल छाए रहने के कारण वातावरण में ठिठुरन बनी रही। ठंड से बचने के लिए लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.