गाजीपुर, दिसम्बर 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ-साथ सांस संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में पंजीकरण काउंटर और ओपीडी में काफी भीड़ रही। वरिष्ठ फिजिशियन डा. स्वतंत्र सिंह ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन सात से आठ सौ मरीज आ रहे हैं, जिनमें लगभग 50 प्रतिशत मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। ठंड और नमी के कारण वायरल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है, जिससे सांस की तकलीफ और एलर्जी संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे में लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, मास्क का उपयोग करें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें। हल्का गुनगुना पानी पीयें और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले आहार लें। अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाये...