नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही लोग अपनी डाइट में तिल शामिल करना शुरू कर देते हैं। तिल के लड्डू हों, गज्जक या फिर चिक्की, ज्यादातर लोगों को इनका स्वाद पसंद आता है। सेहत के लिए भी तिल बड़े फायदेमंद होते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं। आमतौर पर तिल दो तरह के होते हैं, सफेद तिल और काले तिल। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इन दोनों में से कौन से तिल ज्यादा बेहतर हैं? आपको अपनी सेहत के लिए कौन से तिल खाने चाहिए, आइए जानते हैं इसपर न्यूट्रीशनिस्ट की क्या राय है।सफेद तिल खाने के क्या फायदे हैं? जानी-मानी न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता पांचाल बताती हैं कि सफेद तिल में ऊपर का काला छिलका हटा दिया जाता है, जिस वजह से इसमें मिनरल्स की मात्रा कम हो जाती है लेकिन कैल्...