नई दिल्ली, जनवरी 8 -- सर्दियों में लोग अकसर ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करने से बचते हैं। ऐसी चीजें खाने से सर्दी-जुकाम के साथ गला खराब होने का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका स्वाद व्यक्ति को बारहों महीने भाता है। ऐसी ही चुनिंदा चीजों में दही का नाम शामिल है। आयुर्वेद के अनुसार दही पाचन और इम्यूनिटी के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना गया है। ठंड के मौसम में तो गरमा-गरम आलू-मूली के पराठों के साथ परोसी गई दही स्वाद और मजा दोनों डबल कर देती है। हालांकि आयुर्वेद ठंड में दही का सेवन करने से पहले इसके सही समय और तरीके पर खास ध्यान देने की सलाह देता है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि अगर दही का मिजाज समझकर उसका सेवन सही समय और सही चीजों के साथ किया जाए, तो यह कड़कड़ाती ठंड में भी यह आपके शरीर को अंदर से पोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.