रांची, फरवरी 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए अब सर्टिफिकेट में किसी भी प्रकार का संशोधन कराना काफी महंगा पड़ेगा। बोर्ड ने लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) जमा करने में स्कूलों और अभिभावकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को देखते हुए संशोधन शुल्क में भारी बढ़ोतरी की है। वर्ष 2026 से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को नाम, माता-पिता के नाम या जन्मतिथि में सुधार के लिए अब एक हजार के बजाय पांच हजार रुपये शुल्क देना होगा। इसके अतिरिक्त, देरी होने पर प्रतिवर्ष एक हजार रुपये का जुर्माना भी देय होगा। बोर्ड का तर्क है कि बार-बार चेतावनी और सुधार के लिए विंडो ओपन करने के बावजूद सुधार के आवेदनों में कमी नहीं आ रही है। हालांकि, 2025 तक पास होने वाले छात्रों पर पुराने नियम ही लागू रहेंगे। सीबीएसई की सिटी को-ऑर्डिनेटर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.